अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने रियानोस्टी न्यूज़ चैनल को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सभी पॉलिसी और राजनीतिक कार्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ओबामा और उनकी कमेटी के जैसे ही हैं।
उन्होंने अपने बयान में ट्रंप की विदेश पॉलिसियों पर चिंता एवं दुख प्रकट करते हुए कहा कि ट्रंप के बहुत से कार्य सही नहीं हैं, और यह सरकार भी ओबामा की सरकार की तरह राजनीतिक पतन की ओर जा रही है।
लावरोफ़ ने यह भी कहा कि मास्को वाशिंगटन के ब्यूंग यांग के साथ संबंध समाप्त करने का विरोध करता है।
30 नवंबर 2017 - 16:44
समाचार कोड: 870154
उन्होंने अपने बयान में ट्रंप की विदेश पॉलिसियों पर चिंता एवं दुख प्रकट करते हुए कहा कि ट्रंप के बहुत से कार्य सही नहीं हैं, और यह सरकार भी ओबामा की सरकार की तरह राजनीतिक पतन की ओर जा रही है।